लाइव टीवी

₹10 से कम का NHC फूड्स स्टॉक 5% चढ़ा, दो कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी

NHC फूड्स ने लॉटमोर ब्रांड्स और वालयाज बेवरेजेज में हिस्सेदारी खरीदने की योजना बनाई है, जिससे शेयर में तेजी आई है।

झटपट समझें

NHC फूड्स ने लॉटमोर ब्रांड्स और वालयाज बेवरेजेज में हिस्सेदारी खरीदने की योजना के कारण गुरुवार को 5% की तेजी दर्ज की, जिससे इसका शेयर ₹2.11 पर पहुंच गया।

मुख्य बातें

  • NHC फूड्स दो फूड और बेवरेज कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदेगी।
  • लॉटमोर ब्रांड्स का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क 20 से अधिक राज्यों में फैला है।
  • वालयाज बेवरेजेज का टर्नओवर वित्त वर्ष 2025 में ₹22.28 करोड़ रहा।
  • अधिग्रहण के लिए भुगतान नकद या इक्विटी शेयर जारी करके किया जा सकता है।
  • पेनी स्टॉक में निवेश से पहले डील की शर्तों पर विचार करना महत्वपूर्ण है।
एक फ़ैक्टरी में अनाज और मसालों के साथ बढ़ते हुए सिक्के।
NHC फूड्स ने लॉटमोर ब्रांड्स और वालयाज बेवरेजेज में हिस्सेदारी खरीदने की योजना बनाई है।

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 17 सितंबर को रिकवरी के बीच ₹10 से कम कीमत वाला NHC Foods का शेयर चर्चा में आ गया। कंपनी के शेयर में 5% तक की तेजी आई और यह ₹2.11 के स्तर पर पहुंच गया। शेयर में तेजी की बड़ी वजह कंपनी की ओर से दो फूड और बेवरेज कंपनियों में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने की योजना बताई जा रही है। NHC फूड्स के बोर्ड लॉटमोर ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड (Lotmor Brands Private Limited) और वालयाज बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (Walya's Beverages Private Limited) में हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

2 कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदेगी NHC फूड्स

NHC Foods के मुताबिक, कंपनी लॉटमोर ब्रांड्स (Lotmor Brands) में अधिकतम 88% और वाल्यास बेवरेजेज (Walya's Beverages) में 80% तक हिस्सेदारी हासिल कर सकती है। इन अधिग्रहणों के लिए भुगतान नकद के जरिए या NHC फूड्स के इक्विटी शेयर जारी करके किया जा सकता है। शेयरों के जरिए भुगतान होने की स्थिति में प्रस्तावित कीमत ₹6.50 प्रति शेयर रखी गई है। कंपनी ने यह भी बताया है कि 6 महीने बाद SEBI के ICDR नियमों के अनुसार कीमत तय की जा सकती है। ऐसे में यह डील कंपनी के मौजूदा कारोबार के साथ नई फूड और बेवरेज एक्टिविटी को जोड़ने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

करीब 22,000 रिटेल आउटलेट्स तक पहुंच

लॉटमोर ब्रांड्स (Lotmor Brands) की बात करें तो यह कंपनी 2018 में शुरू हुई थी और फूड एवं बेवरेज प्रोडक्ट्स की ट्रेडिंग और मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी है। NHC फूड्स के अनुसार, लॉटमोर का कारोबार 20 से अधिक राज्यों और करीब 22,000 रिटेल आउटलेट्स तक पहुंच रखता है। कंपनी के नेटवर्क में बड़े रिटेल और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के साथ साझेदारियां भी शामिल हैं। लॉटमोर (Lotmor) का यह डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क NHC फूड्स के लिए अपने मौजूदा कारोबार को बड़े बाजार तक पहुंचाने में उपयोगी हो सकता है।

Walya's का टर्नओवर 2025 में ₹22.28 करोड़

दूसरी तरफ Walya's बेवरेजेस का कारोबार फूड और बेवरेज प्रोडक्ट्स के मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग, होलसेल, इंपोर्ट और एक्सपोर्ट से जुड़ा है। यह कंपनी 2021 में स्थापित हुई थी। NHC फूड्स का मानना है कि Walya's को अपने बिजनेस में शामिल करने से कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और बाजार पहुंच को विस्तार मिल सकता है। हालांकि, उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार Walya's का टर्नओवर वित्त वर्ष 2024 में ₹71.48 करोड़ से घटकर वित्त वर्ष 2025 में ₹22.28 करोड़ रहा। इसलिए इस अधिग्रहण के वास्तविक कारोबारी लाभ पर आगे नजर रखना महत्वपूर्ण होगा।

NHC फूड्स के मैनेजिंग डायरेक्टर सत्यम शिरीषचंद्र जोशी (Satyam Shirishchandra Joshi) के अनुसार, कंपनी इन कारोबारों को अलग-अलग चलाने के बजाय अपने मौजूदा सिस्टम में जोड़ना चाहती है। रणनीति का फोकस सोर्सिंग, प्रोसेसिंग, डिस्ट्रीब्यूशन और अंतिम बाजार के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर है। कंपनी का लक्ष्य अपने मौजूदा संसाधनों और कारोबारी संबंधों का ज्यादा इस्तेमाल करते हुए फूड वैल्यू चेन में अपनी मौजूदगी बढ़ाना है।

शेयर बाजार में NHC फूड्स का स्टॉक गुरुवार को ₹2.05 पर खुला और ₹2.11 के इंट्राडे हाई तक पहुंचा, जबकि दिन का निचला स्तर ₹2.03 रहा। बाजार आंकड़ों के मुताबिक 17 सितंबर को शेयर करीब 4.98% की बढ़त के साथ ₹2.11 पर कारोबार कर रहा था। इसका 52-वीक का दायरा ₹0.59 से ₹2.84 रहा है। हालांकि, पेनी स्टॉक में तेज उतार-चढ़ाव का जोखिम रहता है, इसलिए केवल किसी अधिग्रहण की घोषणा के आधार पर निवेश का फैसला करने के बजाय डील की अंतिम शर्तों, फंडिंग, संभावित शेयर डॉइल्यूशन और भविष्य के वित्तीय प्रदर्शन पर भी नजर रखना जरूरी है।

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook